मीट कारोबारी मोईन कुरैशी के खिलाफ जांच कर रही ईडी ने चार्जशीट में नए खुलासे किए हैं। कुरैशी पर हवाला के जरिए 200 करोड़ रुपए विदेश भेजने का आरोप है। सोमवार को दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक, कुरैशी खुद को जांच से बचाने के लिए कई अधिकारियों को ना सिर्फ रिश्वत दिया करते थे बल्कि उनके विदेश घूमने और शॉपिंग का खर्चा भी उठाते थे।
कुरैशी के लिए काम करने वाली दीपाली यादव के ईडी को दिए गए बयान में यह बात कही है। दिपाली ने ईडी को बताया कि उसके पास विदेश के महंगे स्टोर जैसे अरमानी, डियोर और कई होटलों से फोन आते थे और किए गए खर्चे की पेमेंट करने को कहा जाता था। दीपाली के मुताबिक, कुरैशी यह सब खुद को सीबीआई की जांच से बचाने के लिए करते थे।
200 करोड़ का हवाला केसः मीट कारोबारी कुरैशी और पूर्व CBI निदेशक पर FIR