फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ और अर्पिता को फिर से झटका, ईडी ने 46.22 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

Mon, 19 Sep 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में  पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की 48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता चटर्जी  की 46.22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है।  बता दें कि पार्थ चटर्जी 21 सितंबर तक के लिए सीबीआई की रिमांड पर हैं।  चटर्जी और उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को 23 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने फ्लैटों से आभूषण और दूसरी संपत्तियों सहित लगभग 50 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे। 

विज्ञापन


फार्महाउस, फ्लैट और जमीन की गई कुर्क
ईडी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में कुल 40.33 करोड़ रुपये मूल्य का एक फार्महाउस, फ्लैट और कोलकाता में स्थित 'प्राइम लैंड' जैसी 40 अचल संपत्तियां शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों पर पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का लाभकारी स्वामित्व पाया गया है। कुर्क की गई कई संपत्तियां शेल कंपनियों और चटर्जी के लिए प्रॉक्सी के रूप में काम करने वाले व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत थीं।

न्यायिक हिरासत में हैं पार्थ चटर्जी 
पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी अभी न्यायिक रिमांड में हैं। घोटाले के सिलसिले में चटर्जी की हिरासत के लिए केंद्रीय एजेंसी द्वारा उसके समक्ष प्रार्थना के बाद बीते शुक्रवार को अलीपुर जिला अदालत में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया था। जज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रार्थना पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई ने एसएससी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में उनसे पूछताछ के लिए चटर्जी की 14 दिन की हिरासत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने चटर्जी को पांच दिन की हिरासत में ही भेजा। 
विज्ञापन


पार्थ व अर्पिता के 131 बैंक खातों का ईडी को पता चला
बंगाल में शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की दो कंपनियों के नाम पर ईडी को 131 बैंक खातों का पता चला था।  शुरुआत में दोनों की दो कंपनियों अपा यूटिलिटी सर्विस और अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड के नौ बैंक खातों का पता चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें