फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नईः बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की कार्रवाई, 31 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

Mon, 11 Mar 2019 06:04 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चेन्नई की एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत ईडी ने चेन्नई स्थित जायलॉग सिस्टम्स लिमिटेड की कुल 31 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। जिसमें एक इमारत, 5 फ्लैट और 1 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट शामिल है। 

विज्ञापन

 

जायलॉग सिस्टम्स लिमिटेड एक अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी है और सार्वजनिक रूप से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। इसका मुख्यालय भारत के चेन्नई, एडिसन (न्यू जर्सी) और संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें