फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 17 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 16 Feb 2021 10:32 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने एमनेस्टी इंटरनेशनल (इंडिया) की दो संस्थाओं के खिलाफ धनशोधन के मामले में बैंक में जमा 17 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जब्त की है।

विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एआईआईपीएल) और इंडियंस फॉर एमनेस्टी इंटरनेशनल ट्रस्ट (आईएआईटी) के बैंक खातों में जमा रकम की जब्ती के लिए अस्थायी आदेश जारी किया है।

बयान में कहा गया कि दोनों संस्थाओं ने अपराध के जरिये यह रकम अर्जित की और यह कई चल संपत्ति के रूप में है। आदेश के तहत 17.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एआईआईपीएल, आईएआईटी, एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट (एआईआईएफटी) और एमनेस्टी इंटरनेशनल साउथ एशिया फाउंडेशन (एआईएसएएफ) के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके आधार पर ईडी ने धन शोधन का यह मामला दर्ज किया।

बयान में कहा गया, ‘‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट (एआईआईएफटी) को एफसीआरए के तहत 2011-12 के दौरान एमनेस्टी इंटरनेशनल ब्रिटेन से विदेशी चंदा हासिल करने की अनुमति दी गयी थी।’’ बयान में यह भी कहा गया कि, 'हालांकि प्रतिकूल सूचनाएं मिलने के आधार पर यह मंजूरी रद्द कर दी गई।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें