फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में ईडी ने जब्त की 1.84 करोड़ रुपये की संपत्ति

Fri, 11 Sep 2020 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1.84 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने शुक्रवार को बताया, अचल संपत्ति में एक घर, एक अपार्टमेंट और कोझिकोड में भूमि शामिल है, जिसकी कीमत 95.85 लाख रुपये है। इसके अलावा फेडरल बैंक की कोझिकोड ब्रांच में 85,15,230 रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को भी अटैच किया गया है।

विज्ञापन


सोना तस्करी मामले में सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की एफआईआर व चार्जशीट के आधार पर ईडी ने सीमाशुल्क विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर पीपी सुनील कुमार, फैज टीके, अशरफ कलुनकल, सुबैर वाई एम, अब्दुल रहीम व अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था। 


कस्टम विभाग ने 19 मार्च, 2013 को आरिफा हैरिस और आसिफा वीरा नामक दो महिलाओं को 20 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि सोने की यह खेप फैज ने कस्टम अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर केरल के कारोबारी अशरफ कलुनकल के लिए भेजी थी। फैज ऐसी महिलाओं को ढूंढता था जो दुबई में रहती हों और जो पैसे के लिए सोने की तस्करी को अंजाम दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें