फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारी की 80 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Thu, 04 Mar 2021 11:43 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में धन शोधन रोधी कानून के तहत आयकर विभाग के एक अधिकारी की लगभग 80 लाख रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर दिया। बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


विभाग में आयकर अधिकारी (आईटीओ) के पद पर कार्यरत अभिषेक त्रिपाठी की उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और लखनऊ जिलों में स्थित तीन अचल संपत्तियों और बैंक में जमा राशि कुर्क की गई।

ईडी ने त्रिपाठी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दायर किया है। कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 79.70 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें