फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीसा भारती के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली स्थित करोड़ों का फार्महाउस अटैच

Tue, 05 Sep 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मीसा के दिल्ली के पालम के बिजवासन में मौजूद फार्महाउस को अटैच किया है।
विज्ञापन


ये वो फार्महाउस है जिसका फिलहाल मीसा भारती कोई इस्तेमाल नहीं करती हैं। मीसा पर आरोप है कि फर्जी कंपनियों से मिले पैसे से भारती ने ये फार्महाउस खरीदा है। मीसा समेत उनके पति पर भी फर्जी कंपनियों से पैसे जुटाने का आरोप है।

जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने मीसा भारती के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली की जिस प्रॉपर्टी को ईडी ने अटैच किया है उसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन


फॉर्म हाउस नंबर 26 पालम में बना हुआ है। इसकी बेनिफीशियल ओनर मीसा भारती और उनके पती शैलेश हैं। इस फार्म हाउस की कागजों में कीमत 1.41 करोड़ रुपये है, वहीं संपत्ति की बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपये की है।

पढ़ें: ये है लालू के बेटी-दामाद की वो प्रॉपर्टी जो कौड़ियों में खरीदी, असल कीमत है चौंकाने वाली

मीसा-शैलेश पर फर्जी कंपनियों के सहारे 800 करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है। इस मामले में शैलेश से कई घंटों की पूछताछ हो चुकी है, तो मीसा को भी ईडी पूछताछ के लिए बुला चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें