फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के दामाद शैलेश से ईडी ने 9 घंटे तक की पूछताछ, मीसा के बयानों के आधार पर पूछे सवाल

Wed, 12 Jul 2017 09:26 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले राजद सांसद मीसा भारती के पति शैलेश कुमार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गहन पूछताछ की। ईडी ने शैलेश को सोमवार को ही पेश होने को कहा था, लेकिन तब वह उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके बाद उन्हें बुधवार को पेश होने के लिए फिर से समन जारी किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कुमार और उनकी पत्नी के वित्तीय और कारोबारी लेन-देन के संबंध में मीसा द्वारा दिए गए बयानों व इस मामले में ईडी द्वारा जब्त दस्तावेजों के आधार पर कुमार से पूछताछ की गई।

इससे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा से मंगलवार को आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी।  सूत्रों के मुताबिक, कुमार के बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए गए हैं।  
विज्ञापन


शैलेश से मेसर्स मिशैल प्रिंटर्स एंड पैकर्स प्राईवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी और दूसरे वित्तीय मामले में उनकी भूमिका व ईडी की गिरफ्त में आए एक सीए से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की गई। भारती से भी ठीक इसी प्रकार पूछताछ की गई थी। गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में 8 जुलाई को मीसा और कुमार के दिल्ली स्थित तीन फार्म हाउसों और कंपनी की तलाशी ली थी।


यह है असल मसला
आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले दिल्ली के व्यापारी बंधुओं (सुरेंद्र कुमार जैन और वीरेंद्र जैन) समेत अन्य लोगों के खिलाफ जांच कर रही ईडी ने पाया कि इस केस के तार मीसा और शैलेश से भी जुड़ रहे हैं।

इसके बाद दोनों को समन जारी किया गया। जैन बंधुओं सहित अन्य लोगों पर 90 से अधिक शैल कंपनियों के जरिये कई करोड़ रुपये का धन शोधन करने का आरोप है। ईडी पीएमएलए के तहत जैन बंधुओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह दोनों मिशैल प्रिंटर्स एंड पैकर्स प्राईवेट लिमिटेड से जुड़े रहे हैं। मीसा और उनके पति इस कंपनी के कथित तौर पर निदेशक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें