फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या के वकील से ईडी ने पूछा, 300 बैग लेकर मीटिंग करने कौन जाता है?

Wed, 12 Dec 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के वकील से बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में पूछा कि मीटिंग में 300 बैग लेकर कौन जाता है? मंगलवार को माल्या के वकील ने दावा किया था कि शराब कारोबारी 2016 में देश से भागा नहीं था, बल्कि स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए गया था। माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग और 9 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। माल्या 2 मार्च 2016 को देश से फरार हो गया था और अब ब्रिटेन में रह रहा है। सोमवार को लंदन की एक अदालत ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

 
पूर्व सांसद माल्या के वकील अमित देसाई ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के स्पेशल जज एमएस आजमी के समक्ष दावा किया था कि उनके मुवक्किल ने गोपनीय ढंग से देश नहीं छोड़ा था, जैसा कि ईडी ने दावा किया है। इसके जवाब में बुधवार को ईडी के वकील डीएन सिंह ने माल्या के वकील से पूछा विशाल कार्गो और 300 बैग लेकर बैठक में कौन जाता है? 

ईडी के वकील ने कोर्ट से कहा, ‘कई मर्तबा समन और तीन बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी माल्या जांच के लिए ईडी और सीबीआई के सामने पेश नहीं हुआ। लंदन में जारी प्रत्यर्पण प्रक्रिया से साफ जाहिर है कि वह देश लौटना नहीं चाहता है।’ भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून (एफईओए) के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित कराने के लिए ईडी की अपील पर मुंबई की विशेष कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कुछ दिन माल्या ने कहा था कि वह भारत नहीं लौटना चाहता क्योंकि उसके खिलाफ चल रहे केस राजनीति से प्रेरित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें