फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: लालू के करीबी सांसद एडी सिंह अदालत में पेश, ईडी ने मांगी 14 दिन की रिमांड

Thu, 03 Jun 2021 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने एडी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिल्ली ,मुंबई, हरियाणा सहित करीब 12 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में सीबीआई को कुछ सबूत हाथ लगे थे। इसी केस को आधार बनाकर ईडी ने अब कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
राजद सांसद एडी सिंह गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को खाद घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सांसद ए डी सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की गई।  इसके कुछ देर बाद ही अमरेंद्र धारी सिंह को दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने ईडी के वकीलों की दलीलें नोट करने के बाद रिमांड आवेदन पर आदेश सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन

 
लालू परिवार के करीबी हैं एडी सिंह
पिछले कुछ समय पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भी अमरेन्द्रधारी सिंह (एडी सिंह) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने यह केस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में राज्यसभा सांसद को पकड़ा गया है। राजद सांसद अमरेन्द्रधारी सिंह लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और वो बड़े कारोबारी हैं। वो बिहार से राजद कोटे पर राज्यसभा भेजे गए थे।

क्या है पूरा मामला
केंद्रीय जांच एजेंसी ने इफ्को के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एक एफआईआर दर्ज करके 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। एफआईआर में दुबई की कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। उसमें अमरेंद्रधारी सिंह का भी नाम शामिल था, उस समय एडी सिंह दुबई स्थित मेसर्स ज्योति ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन खाद कंपनी में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इस घोटाले में उनका नाम भी सामने आया था। दरअसल, इफ्को और इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी कार्रवाई शुरू की थी। सब्सिडी के नाम पर भारत सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया था।
विज्ञापन


मामले की जांच में तेजी
इस मामले में सीबीआई के साथ साथ अब ईडी तफ़्तीश तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही कई अन्य आरोपियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें