फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंस प्रोजेक्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने चार को किया गिरफ्तार, शेल कंपनियों से पैसों की हेराफरी का आरोप

Wed, 15 Mar 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी की जांच में पता चला है कि स्किलर एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हेराफरी और शेल कंपनियों का जाल बनाकर इस सरकारी पैसे को डिजाइनटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया। इसके लिए बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, सामग्री और सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी बिल बनाए गए।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नत सॉफ्टवेयर का उपयोग कर युवाओं को कुशल बनाने की आंध्र प्रदेश सरकार की योजना के 241 करोड़ रुपये की हेराफरी कर मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनमें सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईएसडब्ल्यू) के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) सौम्याद्री शेखर बोस उर्फ सुमन बोस, डिजाइनटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विकास विनायक खानवेलकर, पूर्व वित्तीय सलाहकार और स्किलर एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता मुकुल चंद्र अग्रवाल लिमिटेड और चार्टर्ड एकाउंटेंट सुरेश गोयल शामिल हैं। सभी को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने ईडी की हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच आंध्र प्रदेश सीआईडी कर रही है।

फर्जी बिल बनाकर शेल कंपनियों को ट्रांसफर किया गया पैसा
जांच में पता चला है कि स्किलर एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हेराफरी और शेल कंपनियों का जाल बनाकर इस सरकारी पैसे को डिजाइनटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया। इसके लिए बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, सामग्री और सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी बिल बनाए गए। ईडी ने अब तक करीब 70 करोड़ रुपये की हेराफेरी का पता लगा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें