फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ex-MUDA Commissioner Arrested: पूर्व एमयूडीए आयुक्त दिनेश कुमार गिरफ्तार; प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

Wed, 17 Sep 2025 10:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

गिरफ्तारी मंगलवार को संघीय जांच एजेंसी की ओर से एमयूडीए अवैध स्थल आवंटन घोटाले के सिलसिले में दिनेश कुमार से जुड़े बंगलूरू स्थित दो आवासीय परिसरों की तलाशी के बाद हुई।
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध स्थलों के आवंटन से जुड़े एक मामले में पूर्व एमयूडीए आयुक्त दिनेश कुमार को धन शोधन निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उन्हें बंगलूरू स्थित एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी।

विज्ञापन


यह गिरफ्तारी मंगलवार को संघीय जांच एजेंसी की ओर से एमयूडीए अवैध स्थल आवंटन घोटाले के सिलसिले में दिनेश कुमार से जुड़े बंगलूरू स्थित दो आवासीय परिसरों की तलाशी के बाद हुई। ईडी के अनुसार, दिनेश कुमार एमयूडीए आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भुगतान और विशिष्ट लाभों के बदले एमयूडीए स्थलों के बड़े पैमाने पर अवैध आवंटन में शामिल थे। ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच में धन शोधन गतिविधियों में उनकी सक्रिय संलिप्तता पाई गई है।

ईडी कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस की एफआईआर के आधार पर एमयूडीए भूमि आवंटन मामले में धन शोधन की जांच कर रही है, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी बीएम पार्वती, सीएम के रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू (जिनसे स्वामी ने जांच के तहत जमीन खरीदी और पार्वती को उपहार में दी) और कुछ अन्य का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें