एक ओर देश में लोग कैश के लिए एटीएम के बाहर लंबी कतारों में लगे हैं तो दूसरी ओर अलग-अलग जगहों से बड़ी मात्रा में नई करेंसी पकड़ी जा रही है। ताजा मामला कर्नाटक के बंगलुरू का है जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 93 लाख रुपए पकड़े हैं। इस रकम में पकड़े गए सभी नोट नए हैं। बताया जा रहा है कि सात दलालों से यह बरामदगी की गई है। ईडी ने एक स्टिंग कर दलालों पर जाल डाला। ईडी के अफसर ग्राहक बनकर इन दलालों के पास गए और गिरफ्तार किया। एजेंसी ने आरोपियों से मामले की पूछताछ शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने दलालों से 1000, 500 के पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने को लेकर बात की। इसे लेकर दलालों से डील तय की गई, इसके बाद दलालों को सबूत के आधार पर अरेस्ट किया गया जिनके पास से लाखों रुपए की नकदी बरामद हुई।
ED arrests 7 middlemen in Bengaluru involved in conversion of old currency into new from whom Rs 93 lakh in new currency was seized pic.twitter.com/hdkjLrdlCE
— ANI (@ANI_news) December 13, 2016