फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोइन कुरैशी मामला:सतीश बाबू गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा

Sat, 27 Jul 2019 04:26 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोइन कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

ईडी ने विवादित मीट निर्यातक मोइन कुरैशी और अन्यों के खिलाफ धनशोधन की जांच के संबंध में हैदराबाद के कारोबारी सना सतीश बाबू को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बाबू को धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) की धाराओं के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाबू की हिरासत की मांग करने के लिए उसे शनिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एजेंसी में नंबर वन की हैसियत रखने वाले तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और नंबर दो माने जाने वाले राकेश अस्थाना के बीच तनातनी के दौरान बाबू की ही शिकायत पर अपने पूर्व विशेष निदेशक अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की थी।

ईडी ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके कथित भ्रष्टाचार के लिए 2017 में कुरैशी के खिलाफ धन शोधन निवारण कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। ईडी इस मामले में पूर्व सीबीआई निदेशक ए पी सिंह की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें