प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को ग्लोबल टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स (सीकेजी) ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अनिल खंडेलवाल और ग्रुप के आंतरिक लेखा परीक्षक नरेश जैन को यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को ग्लोबल टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स ग्रुप (सीकेजी) के मुख्य वित्तीय अधिकारी अनिल खंडेलवाल को यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। खंडेलवाल के अलावा, एजेंसी ने समूह के आंतरिक लेखा परीक्षक नरेश जैन को भी गिरफ्तार किया है।
ये गिरफ्तारियां धन शोधन रोधक अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत की गई हैं। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है।