फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पालघर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

Tue, 06 Oct 2020 10:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पालघर में रात 9:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की वजह से फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 22 सितंबर को भी महाराष्ट्र के पालघर के आसपास के क्षेत्र में देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 आंकी गई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें