प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद उन्हें स्थानीय अदालत के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया। एक दिन पहले ही उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी थी। इस छापे में करीब 20 करोड़ रुपये मिलने का दावा हुआ था।
#WATCH | West Bengal: A truck carrying boxes reaches the residence of Arpita Mukherjee, a close aide of WB cabinet minister and former Education Minister Partha Chatterjee
ED recovered huge cash amounting to approximately Rs 20 crores from her residence yesterday. pic.twitter.com/KajHZRGTS9
पार्थ के पूर्व निजी सचिव सुकांत आचार्य हिरासत में
इस बीच बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनके के पूर्व निजी सचिव (ओएसडी) सुकांत आचार्य पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह उत्तर 24 परगना के उनके घर से ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया। उसके बाद उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स लाया गया।
पार्थ बोले- कोशिश की थी, पर बात नहीं हुई
पार्थ चटर्जी जब जोका ईएसआई अस्पताल से मेडिकल जांच से निकल रहे थे, तब जब उनसे पूछा गया कि क्या अभिनेत्री से उनकी बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा, मैंने कोशिश की थी लेकिन नहीं हो पाई। जब ईडी के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करके ले जा रहे थे, तब उन्होंने गाड़ी से कहा, पता नहीं कहां ले जा रहे हैं। गाड़ियों के मूवमेंट से ऐसा लग रहा था कि मंत्री को ईडी सीधे अदालत लेकर जाएगी, लेकिन बाद में मंत्री को जोका ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे के मेडिकल परीक्षण के बाद वे बाहर निकले। बाहर निकलते हुए जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या अभिनेत्री से बातचीत हुई, तब उन्होंने कहा, कोशिश की थी, पर हुई नहीं। यहां से ईडी उन्हें सीधे बैंकशाला कोर्ट लेकर रवाना हुई।
पार्थ की एक और महिला करीबी हो सकती हैं गिरफ्तार
पंश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाले मामले का दायरा लगातार बढ़ रहा है। घोटाले में पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की रडार में हैं, पार्थ की एक और करीबी मनालिसा दास। सूत्रों की मानें तो ईडी मोनालिसा के घर पर छापा मारने की तैयारी में है। मोनालिका दास को मंत्री का एक और करीबी और सहयोगी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा दास घर बोलपुर शांति निकेतन में है। सूत्रों की मानें तो उसकी 10 से अधिक संपत्तियां मिल चुकी हैं, इनमें कई फ्लैट हैं। ईडी इसकी हर तरह की जांच कर रही है। ईडी यह भी जांच कर रह है कि उसका पार्थ चटर्जी के साथ कोई संबंध है कि नहीं। ईडी सूत्रों के अनुसार दास के पास कई जमीन और मकान हैं, जिनमें अधिकतर बीरभूम जिले में है। कागजों के आधार पर अगली कार्रवाही की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक मोनालिसा दास 2014 में आसनसोल में काजी नजरूल विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था और वर्तमान में उसी विश्वविद्यालय में बंगाली विभाग की प्रमुख हैं।