फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य हो रहीं आर्थिक गतिविधियां, पहली बार पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी क्लोन ट्रेनें

Tue, 08 Sep 2020 03:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना से हालात जैसे-जैसे सामान्य हो रहे हैं, परिवहन और आर्थिक गतिविधियां भी पटरी पर लौटने लगी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने क्लोन ट्रेनें चलाने का एलान किया है। रेलवे उन रूटों पर क्लोन ट्रेनें चलाएंगी जिसपर यात्रियों की संख्या ज्यादा है, यानी उन रूटों को प्राथमिकता दी जाएगी जिसमें वेटिंग लिस्ट लंबी है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार चलेंगी क्लोन ट्रेनें 
भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार क्लोन ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। ये क्लोन ट्रेनें मौजूदा विशेष ट्रेनों की ही क्लोन होंगी। इन ट्रेनों की गति अपेक्षाकृत अधिक होगी। इन ट्रेनों का स्टॉपेज भी सीमित होगा। सीमित स्टॉपेज रखने के पीछे मकसद है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक जल्द पहुंचाया जा सके। क्लोन ट्रेनों में तीसरे श्रेणी के वातानुकूलित कोच (एसी थ्री टियर) को प्राथमिकता दी जाएगी। मौजूदा विशेष मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में इन क्लोन ट्रेनों की गति ज्यादा होगी।


कोरोना के बाद बदला ट्रेनों के परिचालन का तरीका
ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों को विकल्प देगी। कुछ चुनिंदा स्टेशनों के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों को विकल्प मिलेगा कि वे चाहे तो क्लोन ट्रेन से सफर कर सकते हैं। प्रतीक्षा सूची में रहे यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए क्लोन ट्रेन का ऑफर मिलेगा। लॉकडाउन के बाद पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लॉकडाउन में फंसे यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। रेलवे ने हाल ही में घोषणा की है कि 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


वेटिंग टिकट वालों को राहत देगी रेलवे की 'क्लोन' योजना
मौजूदा ट्रेन, जिसकी वेटिंग लिस्ट बहुत ज्यादा है, उसके लिए एक और ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। इस ट्रेन का नंबर भी वही होगा और वह मुख्य ट्रेन के प्रस्थान के एक घंटे बाद चलेगी। क्लोन ट्रेनें भी उसी रूट पर और उसी प्लेटफॉर्म से जाएंगी, यह वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर्स को लेकर जाएंगी। इससे वेटिंग टिकट वाले यात्री करीब-करीब उसी समय पर बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएंगे।

मुंबई-दिल्ली रूट पर शुरुआत!
रेलवे बोर्ड के अनुसार, दिल्ली से मुंबई रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। रेलवे ने इस रूट पर जीरो वेटिंग लिस्ट का लक्ष्य रखा है। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने साल 2020 तक सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट देने की जो योजना बनाई थी, वह क्लोन ट्रेन के रूप में अब अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें