फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: आज बंगाल पहुंचेगी निर्वाचन आयोग की टीम, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा

Sun, 03 Mar 2024 02:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आयोग की टीम के दौरे का उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को चुनाव आयोग बंगाल के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा। 
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। टीम कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आयोग की टीम के दौरे का उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और चुनाव की तैयारी का जायजा लेना है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को चुनाव आयोग बंगाल के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा। साथ ही सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


कोलकाता में चुनाव आयोग के अधिकारी ने शनिवार को कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों की पूर्ण पीठ रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के साथ बैठक करेगी। अगले दिन आयोग के सदस्य सर्वदलीय बैठक भी करेंगे। चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ डीएम और एसपी से भी अलग से चर्चा करेगी।

केंद्रीय बलों की 100 कंपनी पश्चिम बंगाल पहुंची
बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम से कम 100 कंपनी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 50 और कंपनी राज्य में सात मार्च तक पहुंचने की संभावना है। अधिकारी ने बताया, केंद्रीय बलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बल मुख्य रूप से विश्वास बहाली के उद्देश्य के लिए यहां पहुंचे हैं। एक कंपनी में औसतन 100 जवान होते हैं। 
विज्ञापन


उत्तर 24 परगना जिले में केंद्रीय बलों की 21 कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक केंद्रीय बलों की तीन कंपनियों को बशीरहाट में पहले से ही तैनात किया जा चुका है। वर्तमान में, दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय बलों की नौ कंपनियों को चरणबद्ध तरीके से तैनात किया जा रहा है। यह भी दिलचस्प तथ्य है कि बशीरहाट का संदेशखाली इलाका तनावग्रस्त है। तमाम परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग संवेदनशील इलाकों में निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव की तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें