फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: गोवा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने की घोषणा

Fri, 16 Jan 2026 12:21 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

निर्वाचन आयोग ने पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एसआईआर अभ्यास की समय-सीमा बढ़ाकर 19 जनवरी तक कर दी है। इससे मतदाताओं को अपने नाम और जानकारी की जांच करने, फॉर्म 6 भरकर शामिल होने या आपत्तियां दर्ज कराने का अतिरिक्त समय मिलेगा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सीमा बढ़ा दी है। अधिसूचना के अनुसार, दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 19 जनवरी, 2026 कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सख्ती: नकली कीटनाशकों का कारोबार करने पर होगी तीन साल तक कैद, विधेयक का मसौदा तैयार; चार फरवरी तक मांगे सुझाव

समय-सीमा बढ़ाने की वजह और पिछला आदेश क्या था?
इस फैसले की घोषणा गुरुवार को भेजे गए पत्र के जरिये की गई। यह कदम मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की मांगों और अन्य आवश्यक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने में कोई कमी न रहे। अधिसूचना में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित किया गया है। चुनाव आयोग ने पहले ही 27 दिसंबर, 2025 को एक पत्र जारी किया था, जिसमें एसआईआर की समय-सारणी और योग्यता तिथि तय की गई थी। उस पत्र में बताया गया था कि एसआईआर के लिए योग्य मतदाताओं की गणना एक जनवरी, 2026 को होगी।
विज्ञापन


दावों और आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए मिलेगा समय
यह समय सीमा केवल दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए बढ़ाई गई है। अब मतदाता अपने नाम और जानकारी की जांच कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर फॉर्म 6 भरकर खुद को मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए?
  • चुनाव आयोग ने कहा कि इस आदेश को तुरंत राज्य के गजट में आपातकालीन अंक में प्रकाशित किया जाए और इसकी तीन प्रतियां आयोग को अपने रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएं। 
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस बढ़ाई गई समय-सीमा की जानकारी मीडिया, बीएलओ और चुनाव आयोग का पोर्टल और ईसीआईनेट एप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सभी उपलब्ध माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित करें।

ये भी पढ़ें: सख्ती: नकली कीटनाशकों का कारोबार करने पर होगी तीन साल तक कैद, विधेयक का मसौदा तैयार; चार फरवरी तक मांगे सुझाव

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे संशोधित समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें, ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें