फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: चुनाव आयोग ने जारी किया आचार संहिता खत्म होने का नोटिफिकेशन, CEC ने ईवीएम को लेकर दिया ये बयान

Thu, 06 Jun 2024 07:17 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए देश में लगाई आचार संहिता को खत्म कर दिया है। लेकिन जिस प्रदेशों में अभी विधान परिषद के चुनाव होना हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 के तहत भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की एक प्रति राष्ट्रपति को सौंपी
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए देश में लगाई आचार संहिता को खत्म कर दिया है। लेकिन जिस प्रदेशों में अभी विधान परिषद के चुनाव होना हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। 
विज्ञापन


देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए। मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित किया। लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू की थी। जिसे बृहस्पतिवार को हटा दिया गया। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं, जो कि आप सबके सामने हैं। ईवीएम को कुछ दिन अब आराम करने देते हैं। अगले चुनाव में उसको फिर से निकालेंगे, वो फिर अपने काम पर लगेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने ईवीएम पर उठने वाले सवालों पर कहा कि ईवीएम को हर चुनाव में कोसा जाता है। शायद उसका अविष्कार उसी मुहूर्त में हुआ है कि उसको हर बार संदेह का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक/उपचुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव लंबित है। उन्होंने कहा कि हम 12 मार्च को वहां गए थे, हमने संकेत दिया था कि सही समय पर चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम वहां के लोगों को जल्द से जल्द अपनी सरकार बनाने और अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का मौका देंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 के तहत भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की एक प्रति राष्ट्रपति को सौंपी। इस प्रति में 18वीं लोकसभा के आम चुनावों के बाद लोकसभा के लिए चुने गए सदस्यों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें