फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का 5 राज्यों का दौरा नए साल से शुरू

Thu, 31 Dec 2020 02:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Election commission - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चुनाव आयोग की टीम अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का दौरा जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू करेगी। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल और असम में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए चुनाव आयोग का प्रतिनिधि मंडल इन राज्यों का दौरा करके आ चुका है।

विज्ञापन


अब इस रिपोर्ट के आधार पर चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग की पूरी टीम इन प्रदेशों का दौरा नए साल के आगाज के साथ शुरू करेगी। चुनाव आयोग के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह से फुल कमीशन का दौरा राज्यों में शुरू हो जाएगा।

आयोग राज्यों में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के साथ वहां के हालात और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेगा, जिसके आधार पर जरूरत के मुताबिक सुरक्षा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने बीते दिनों कहा था कि उन्हें बंगाल के हालात को लेकर जानकारी मिली है, आयोग इस पर पैनी नजर बनाए हुए है। चुनाव आयोग के इस दौरे के बाद आयोग इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें