फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसी ने ममता पर बनी बायोपिक का ट्रेलर इंटरनेट साइटों से हटाने के लिए कदम उठाए

Wed, 24 Apr 2019 01:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक का ‘ट्रेलर’ कम से कम तीन वेबसाइटों से हटाने के लिए कदम उठाए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ‘बाघिनी’ नाम की बायोपिक पर एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने ट्रेलर हटाने के लिए कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर ने दावा किया कि बायोपिक तीन मई को रिलीज होनी है लेकिन निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसे प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है।

भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की निर्वाचन आयोग से मांग की थी। अधिकारी ने ममता बनर्जी की बायोपिक पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर चुनाव समाप्त होने तक रोक लगाने संबंधी आयोग के 10 अप्रैल के आदेश का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें