फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने जब्त किए 100 करोड़

Thu, 12 May 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान अब तक अलग-अलग जगह से करीब 100 करोड़ रुपए से अध‌िक की राश‌ि जब्त की है। आयोग ने आयकर विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अध‌िकारी राजेश लखोनी ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु के कई राजनोताओं व राजनीतिक संबध रखने वाले लागों और कारोबारियों के घरों में छापेमारी की। छापेमारी में 100 करोड़ से भी अध‌िक की राशि जब्‍त की गई है।   बताया क‌ि अब तक हम राजनेताओं, कारोबारियों आदि के घर से 100 करोड़ रुपए जब्त कर चुके हैं। हालांकि, उचित दस्तावेज पेश किए जाने के बाद आयकर विभाग और रेवेन्यू विभाग अधिकारियों ने करीब 37 करोड़ की रकम लौटा भी दी है। बाकी की रकम की जांच चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगी।बता दें कि तमिलनाडु में बीते 4 मार्च को चुनाव आचार संहिता लगाई गई है। मालूम हो कि तमिलनाडु की 223 विधानसभा सीटों के लिए 16 मई को मतदान होना है।
  Mostly house searches, political links established. This will continue for 2-3 days: Chief Election Officer, TN pic.twitter.com/4XqNUVFY5B — ANI (@ANI_news) May 12, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें