चुनाव आयोग ने जनता दल (युनाइटेड) को अरुणाचल प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की है। आयोग ने 'तीर’ को राज्य में पार्टी के लिए आरक्षित प्रतीक के रूप में स्वीकृति दी है।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पर अपनी पकड़ बना रखी है। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए घोषित 58 सीटों में से 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। 3 सीट पर बीजेपी बिना लड़े ही पहले जीत चुकी थी। हाल ही में 58 सीटों के परिणाम घोषित किए गए जिसमें भाजपा को 37, जेडीयू को 7 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं।