फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: भारतीय चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 253 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को घोषित किया निष्क्रिय

Tue, 13 Sep 2022 06:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन
पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ 25 मई को शुरू की गई कार्रवाई को जारी रखते हुए भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने 86 बिना अस्तित्व वाले पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हटा दिया है। इसके साथ ही 253 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निष्क्रिय घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


क्या होते हैं पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल
पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ऐसे दल होते हैं जो राज्यस्तरीय दल बनने के लिये विधानसभा या आम चुनावों में पर्याप्त प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाते हैं। या वे दल जिन्होंने पंजीकृत होने के बाद से कभी चुनाव नहीं लड़ा है। उन्हें गैर-मान्यता प्राप्त दल माना जाता है। ऐसे दलों को मान्यता प्राप्त दलों को  दी गई सभी सुविधाओं का लाभों नहीं मिलता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें