फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR Phase 3: देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा; ECI ने तीसरे चरण का किया एलान

Thu, 14 May 2026 02:05 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ECI Announces SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के बाद सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में SIR बाकी रह जाएगा।
विज्ञापन
SIR के तीसरे चरण का एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। आयोग के अनुसार, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

विज्ञापन




 यह पूरा कार्यक्रम मई 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक चलेगा और अलग-अलग राज्यों में अंतिम मतदाता सूची सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- West Asia Crisis: भारत के दो एलपीजी वाहक जहाजों ने पार किया होर्मुज; MEA ने ओमान तट पर हुए हमले की निंदा की

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIR
आयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदाता सूची के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण
विज्ञापन

के तीसरे चरण का एलान
16 राज्य आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा
हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड
महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय
कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा
तीन केंद्र
शासित प्रदेश
दिल्ली, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन-दीव




यह भी पढ़ें- Karnataka: यूनिफॉर्म में हिजाब की मंजूरी पर विवाद, BJP बोली- कांग्रेस धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रही



दूसरे चरण में 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हुआ SIR

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का दूसरा चरण नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर 2205 से किया गया था। इस चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एसआईआर किया गया। इनमें से चुनावी राज्य तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल थे। जबकि एसआईआर के पहले चरण में सिर्फ बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें