फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले EC ने जोड़े लगभग सात लाख नए मतदाता, जारी नहीं किए विस्तृत आंकड़े

Sun, 19 Apr 2026 03:35 AM IST
Nirmal Kant पीटीआई, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची में करीब सात लाख नए नाम जुड़ने से कुल मतदाताओं संख्या 6.82 करोड़ के पार पहुंच गई है। इनमें से 3.22 लाख मतदाता पहले चरण और 3.88 लाख दूसरे चरण में वोट डालेंगे, लेकिन नए वोटरों की उम्र और लिंग का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
चुनाव आयोग देशभर में शुरू करेगा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक इनका उम्र या लिंग के आधार पर पूरा विवरण जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पहले चरण में मतदान करेंगे करीब 3.22 लाख नए मतदाता
एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया कि इनमें से लगभग 3.22 लाख नए मतदाता पहले चरण में मतदान करेंगे। करीब 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे।

चुनाव आयोग ने जारी नहीं किया विस्तृत विवरण
हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें से कितने नए मतदाता पहली बार वोट देने वाले 18 वर्ष के युवा हैं और न ही इन लिंग  के आधार पर विस्तृत आंकड़ा दिया गया है।  इसके अलावा, चुनाव आयोग ने यह भी नहीं बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कितने फॉर्म-6 आवेदन आए और उनमें से कितने खारिज किए गए।

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- पश्चिम एशिया के हालात अस्थिर, हर स्थिति के लिए तैयार रहें
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या कितनी हुई?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल आंकड़े नियमों के अनुसार जारी किए गए हैं, जबकि विस्तृत आंकड़ों को अलग से रखा गया है और उन्हें जरूरत पड़ने पर बाद में साझा किया जा सकता है। आयोग के अनुसार, राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या 6,82,51,008 हो गई है, जो न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद और बढ़ भी सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें