गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि समारोह में 20 सेना पदक (वीरता), 2 सेना पदक (विशिष्ठ) और चार विशिष्ट सेवा पदक सहित 26 पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे।
भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रतिष्ठित कर्मियों और उत्कृष्ट इकाइयों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को बेंगडुबी में पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2024 आयोजित किया जा रहा है। पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी अलंकरण समारोह में वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि समारोह में 20 सेना पदक (वीरता), 2 सेना पदक (विशिष्ठ) और चार विशिष्ट सेवा पदक सहित 26 पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, दो इकाइयों को सीओएएस यूनिट प्रशंसा से सम्मानित किया जाएगा और 32 इकाइयों को जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान यूनिट प्रशंसा से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में पुरस्कार विजेताओं के परिजनों के साथ-साथ भारतीय सेना के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे।
उल्लेखनीय है कि अलंकरण समारोह का आयोजन साल में एक बार किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना के उन वीर जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। जिन्होंने शत्रु का सामना करते हुए कर्तव्य के प्रति असीम समर्पण व अदम्य साहस का प्रदर्शन किया हो। पिछली बार इस कार्यक्रम का आयोजन असम के जोरहाट में किया गया था।