फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के कपड़ा कामगारों को होगा लाभ, ब्रिटेन और भारत के फैशन डिजाइनर आये साथ

Sat, 29 Sep 2018 02:37 PM IST
भाषा
विज्ञापन
पूर्वोत्तर का फैशन
विज्ञापन

ब्रिटेन और भारत के फैशन डिजाइनर पूर्वोत्तर की कपड़ा कामगार महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए एक साथ आए हैं। ब्रिटिश काउंसिल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश काउंसिल और आईएमजी रिलायंस ने पिछले महीने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन


इसके तहत पूर्वोत्तर राज्यों को अपने कपड़ा उत्पाद की पहचान वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस योजना का नाम ‘ ए टेलीग्राम फ्रॉम त्रिपुरा’ है।

उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया, 'इस परियोजना के तहत ब्रिटेन के डिजाइनर बेथनी विलियम्स और भारतीय डिजाइनर अरातीक देव वर्मन पूर्वोत्तर की महिलाओं के साथ मिलकर नई फैशन प्रणालियों की तलाश करेंगे।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें