फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण गुजरात में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया

Mon, 03 Aug 2020 07:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
भूकंप के झटके - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दक्षिण गुजरात में सोमवार शाम को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस भूकंप का केंद्र अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर भरूच जिले में था।
विज्ञापन


गांधीनगर स्थित भारतीय भूगर्भविज्ञान अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गयी और इसका केंद्र भरूच शहर के पूर्व-दक्षिण-पूर्व में सात किलोमीटर की दूरी पर था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भूकंप के हल्के झटके पांच बजकर 19 मिनट पर महसूस किये गये। झटके महसूस होने पर शहर में लोग अपने घरों से बाहर आ गये।

भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने बताया कि इस क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें