फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1

Wed, 02 Sep 2020 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
कच्छ गुजरात में भूकंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप दोपहर 2.09 बजे आया। इसका केंद्र कच्छ के दुधाई से सात किलोमीटर उत्तर की ओर था। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बताया कि इस दौरान किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। इससे पहले बुधवार की सुबह सौराष्ट्र क्षेत्र के जामनगर जिले में 2.3 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र जामनगर में लालपुर से पूर्व-उत्तर की ओर 19 किलोमीटर दूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें