मणिपुर में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार इसकी तीव्रता छोड़ी ज्यादा रही। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। रात 11.08 बजे भूकंप के झटके मणिपुर के तमेंगलांग में आए।
मणिपुर में आज (शुक्रवार) सुबह 3:14 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई थी। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि नहीं हुई।