फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन बॉर्डर के पास 6.4 तीव्रता का भूकंप, तिब्बत में था केंद्र

Sat, 18 Nov 2017 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शनिवार (18 नवंबर) सुबह भारत-चीन बॉर्डर पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आने की खबर है। चीन के कब्जे वाले तिब्बत का एक बड़ा इलाका इस भूकंप की चपेट में आया है। खबरों के मुताबिक, भूकंप सुबह चार बजे आया था और इसके केंद्र से भारत का जो सबसे नजदीक स्थान है उसकी दूरी 150 किलोमीटर है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस भूकंप ने कितना नुकसान पहुंचाया है। चीन के जिस इलाके में इस भूकंप का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा वहां जनसंख्या काफी कम है। 
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र अलोंग से 185 किलोमीटर, फासीघाट से 200 किलोमीटर, तेजू से 244 किलोमीटर और ईटानगर से 330 किलोमीटर दूर था। ये सभी अरुणाचल प्रदेश के शहरों के नाम हैं।
  #FLASH Earthquake of magnitude 6.4 occurred in India-China border region in #ArunachalPradesh, at 4:14 AM pic.twitter.com/rU5g83IrAn — ANI (@ANI) November 18, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें