ओडिशा के बेरहमपुर में 73 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) में शनिवार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है।
ओडिशा के गजपति और गंजाम जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि गजपति में शनिवार सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
मौसम विज्ञान कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर पोस्ट में बताया कि ''भूकंप का केंद्र गंजाम जिले के परिभेटा और तांडीगुडा इलाकों के समीप स्थित था जो आर उदयगिरी इलाके के पास है। भूकंप के झटके गंजाम जिले के पात्रपुर और गजपति जिले के मोहना इलाके में महसूस किए गए। जिले में कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।