फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: राजकोट के पास गोंडल में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मैग्निट्यूड रही तीव्रता

Wed, 08 Dec 2021 07:58 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

गुजरात सिस्मिक जोन 3 में आता है, जो मध्यम खतरनाक श्रेणी का होता है। इसमें भूकंप की तीव्रता सात या उससे कम होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में राजकोट के पास गोंडल में बुधवार (8 दिसंबर) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मैग्निट्यूड मापी गई। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


बता दें कि भूकंप के लिहाज से कई इलाके संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक सिस्मिक जोन 5 है, जहां आठ से नौ तीव्रता वाले भूकंप के आने की आशंका रहती है। गुजरात सिस्मिक जोन 3 में आता है, जो मध्यम खतरनाक श्रेणी का होता है। इसमें भूकंप की तीव्रता सात या उससे कम होती है। गुजरात के अलावा इस श्रेणी में केरल, गोवा, लक्षदीप, यूपी और पश्चिम बंगाल के बचे हुए इलाके, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के इलाके आते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें