फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: मणिपुर के नोनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

Tue, 28 Feb 2023 05:30 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नोनी (मणिपुर)।

सार

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप के झटके तड़के लगभग दो बजकर 46 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 25 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के नोनी में मंगलवार तड़के भूूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप के झटके तड़के लगभग दो बजकर 46 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 25 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


इससे पहले 19 फरवरी को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के नंदीगामा शहर में भूकंप आया था। भूकंप के झटके रविवार सुबह करीब सात बजकर 13 मिनट पर आए था और 3.4 सेकंड तक रहे। दहशत में आए रहवासी अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए थे। उसी दिन, रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप मध्य प्रदेश में भी आया था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप इंदौर से करीब 151 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में धार में दोपहर करीब एक बजे आया था। भूकंप एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन


गुजरात : कच्छ और अमरेली में महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के कच्छ और अमरेली जिलों में सोमवार को क्रमश: 3.8 और 3.3 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हालांकि, दोनों जगहों पर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अमरेली में पिछले एक हफ्ते में 3.1 से 3.4 तीव्रता के बीच पांच झटके महसूस हो चुके हैं। यहां पिछले दो वर्षों में लगभग 400 हल्के झटके दर्ज किए गए हैं। वहीं, कच्छ जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें