द ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (जीबीबीसी) के 11वें वार्षिक आयोजन में इस बार 190 देशों के पक्षी प्रमियों ने 1067 प्रजातियों की 46 हजार से अधिक तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफार्म ई बर्ड पर अपलोड की हैं। 17 से 20 फरवरी तक चले चार दिवसीय आयोजन में पक्षी प्रेमी, विद्यार्थी, प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इसमें लोगों को अपने घरों के पिछवाड़े, आंगन व छत पर आने वाले पक्षियों की तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफार्म ई बर्ड पर अपलोड करनी होती हैं।
देश में केरल से सबसे अधिक 9786 पक्षियों की तस्वीरें अपलोड की गईं। वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 489 प्रजातियों के पक्षियों की तस्वीरें आईं। जीबीबीसी में इस बार त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, बिहार, झारखंड और मणिपुर से भी पक्षी प्रेमियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बिहार के पक्षी प्रेमी, प्रकृतिविद राहुल कुमार ने कहा, जीबीबीबीसी को सफल बनाने के लिए बिहार के बर्डवॉचर्स ने एक साथ कड़ी मेहनत की है। इसके परिणाम भी दिख रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक प्रजातियां और तस्वीरें दर्ज की गईं।
इस आयोजन ने पक्षियों के प्रति उनके जुनून को बढ़ा दिया है। बिहार भारत की कुछ सबसे सुंदर और आकर्षक पक्षी प्रजातियों का घर है। यह देखकर खुशी होती है कि इतने सारे लोग पक्षियों को लेकर सक्रिय रूप से रुचि ले रहे हैं।