फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली-एनसीआर भी हिला

Wed, 06 Feb 2019 01:23 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में मंगलवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिमी कश्मीर में रहा, जहां रिक्टर स्केल पर 5.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया। लेकिन भूकंप के हल्के झटकों का असर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किया गया और लोग झटकों से घबराकर अपनी बिल्डिंगों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी भी तरह जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


तीन दिन के अंदर एनसीआर में दूसरी बार भूकंप से खौफ फैला हुआ है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी अफगानिस्तान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से दिल्ली-एनसीआर में हल्के झटके आए थे। मंगलवार को आए भूकंप के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर जम्मू में बिस्तर हिलने की बात लिखी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रात में करीब 10 बजकर 17 मिनट 9 सेकंड पर आए इस भूकंप का असर तकरीबन 40 सेकंड तक रहा। 

भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 118 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम कश्मीर में करीब 80 किलोमीटर गहराई पर रहा। इससे कश्मीर से लेकर जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, जम्मू में झटके आए। साथ ही दिल्ली-एनसीआर से लेकर पाकिस्तानी कब्जे वाली कश्मीर से इस्लामाबाद तक भी झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, इस भूकंप के झटकों को भारत और पाकिस्तान में तकरीबन 15 करोड़ की आबादी ने महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भी आए थे झटके

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार रात को तेज भूकंप से पहले शाम 7 बजकर 8 मिनट 30 सेकंड पर भी पाकिस्तानी सीमा के करीब के क्षेत्रों में 4.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका दायरा तकरीबन 35 किलोमीटर का था। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर 3.1 मैग्नीट्यूड और शाम 7 बजकर 33 मिनट पर मंडी जिले में 3.8 मैग्नीट्यूड के दो छोटे भूकंप दर्ज किए गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें