देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 थी।
केंद्र ने बताया कि मुंबई में भूकंप के झटके 11.51 बजे सुबह दर्ज किए गए। इसका केंद्र मुंबई से 103 किलोमीटर दूर उत्तर में था। झटकों के बाद राजधानी मुंबई में लोग घरों से बाहर निकल आए।