फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 5.1 तीव्रता

Tue, 01 Sep 2020 04:08 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

मणिपुर में सोमवार देर रात करीब 2.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र मणिपुर के 55 किलोमीटर पूर्व में उखरूल में था।

विज्ञापन

 
बता दें कि इससे पहले बीती 11 अगस्त की शाम को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी थी कि यह भूकंप शाम सात बजकर 27 मिनट पर आया था। मोइरंग से 43 किलोमीटर दक्षिण इस भूकंप केंद्र था और तीव्रता 4.0 मापी गई थी। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी। 

पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में आ रहे भूकंप
बता दें कि बीते कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। बीती चार अगस्त को भी मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके सुबह 5.52 बजे महसूस किए गए थे। 
विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूंकप आ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने गुजरात के कच्छ में भी भूकंप आया था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें