फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के बाद छत्तीसगढ़ में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता

Mon, 22 Jun 2020 08:56 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। ओडिशा के रायगढ़ जिले के काशीपुर में सोमवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मांपी गई है। यह झटके शाम 4 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए।
विज्ञापन


वहीं, छत्तीसगढ़ में भी सोमवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शाम सात बजकर 46 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई। इसका केंद्र जगदलपुर से उत्तर-पूर्व की ओर 125 किलोमीटर दूर था।

इससे पहले रविवार को पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। मिजोरम के आइजोल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। शाम करीब 4.16 बजे मिजोरम और असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें