फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Thu, 16 Jul 2020 10:06 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

तीन राज्यों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश फिर गुजरात और इसके बाद असम भूकंप के झटकों से दहल गया।

विज्ञापन


हिमाचल में गुरुवार तड़के आया भूकंप
हिमाचल प्रदेश के ऊना में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई। 


गुजरात में सुबह 7:40 महसूस किए गए भूकंप के झटके
इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

असम में भी आया भूकंप
फिर असम के करीमगंज में सुबह 7:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई। इससे पहले उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड के लोन्गलेंग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें