फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता

Thu, 29 Apr 2021 05:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के सोनितपुर में गुरुवार की शाम चार बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सोनितपुर में गुरुवार की शाम चार बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी असम में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 थी। वहीं नुकसान की आशंका को लेकर इमारतों का सर्वेक्षण करने वाले विशेषज्ञों ने पाया  कि उनके ढांचों को नुकसान नहीं हुआ और जो क्षति हुई है वे गैर ढांचागत हैं।

विज्ञापन


एआरईआईडीए के अध्यक्ष पीके शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हालांकि, भूकंप भारी नुकसान पहुंचाने वाला था क्योंकि उसका केंद्र सतह से नजदीक था और केंद्र नजदीक होने की वजह से उच्च क्षमता के भूकंप से उत्पन्न कंपन इमारतों के लिए विनाशकारी होते हैं।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने भूकंप के बाद नुकसान का आकलन करने के लिए गहन सर्वेक्षण किया और पाया कि प्रथमदृष्टया इमारतों को गैर ढांचागत नुकसान हुआ है जैसे उनकी दीवारों में दरार आई है जबकि इमारत का वजन वहन करने वाले कंक्रीट के ढांचे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें