फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eartquake: असम में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Thu, 11 Jun 2026 11:42 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, गुवाहाटी

सार

असम के कछार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता खतरनाक स्तर की नहीं थी, जिससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
असम में लगे भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कछार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। भूकंप में किसी तरह से नुकसान की खबर नहीं है। हाल ही में फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। फिलीपींस में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.8 रही। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीते हफ्ते हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 6 महीनों में 634 से ज्यादा भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा भूकंप नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ रीजन में आए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में कुल 478 भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हिमालय क्षेत्र में भूकंप का खतरा लगातार बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने लंबे समय से इस क्षेत्र पर रिसर्च की है। खासतौर पर उत्तराखंड क्षेत्र, जहां पिछले 500 वर्षों में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया, इसे 'सेंट्रल सीस्मिक गैप' कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। उत्तराखंड का अधिकांश हिस्सा भूकंप के जोन-4 और जोन-5 में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें