आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हैदराबाद के दक्षिण में आज यानी सोमवार (26 जुलाई) की सुबह करीब पांच बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 रही। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।