फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा का दावा, मंगल पर भी फंसा कोई भारतीय तो बचा लाएंगे वापस

Thu, 08 Jun 2017 02:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
sushma swaraj
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर अपने त्वरित जवाब देने के लिए लोगों के बीच काफी प्रसिद्घ हैं। ये ही एक कारण हैं कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।
विज्ञापन


ट्विटर के जरिए मदद मांगने वाले भारतीयों को तुरंत मदद पहुंचाने का आश्ववासन भी देती हैं। लेकिन कई बार विदेश मंत्री को लोग ऐसी मदद मांगते हैं जो कि किसी के बस की बात नहीं होती है। 

इसके बावजूद सुषमा की हाजिरजवाबी देखने लायक होती है। गुरुवार को करण सैनी नाम के व्यक्ति ने स्वराज और इसरो को ट्वीट किया कि वो 987 दिनों से मंगल ग्रह पर फंसा हुआ है और इसरो के मंगलयान पर खाना भी खत्म होने वाला है। आखिर कब तक मंगलयान-टू को भेजा जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

  Even if you are stuck on the Mars, Indian Embassy there will help you. https://t.co/Smg1oXKZXD — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 8, 2017


सैनी के इस सवाल पर सुषमा ने जवाब दिया कि चाहे आप मंगल ग्रह पर फंसे हो, भारतीय उच्चायोग आपकी मदद करने के लिए वहां भी मौजूद रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें