फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Conflict: जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संघर्ष और इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Mon, 23 Mar 2026 11:16 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की। एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में इस बातचीत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में एस जयशंकर ने कहा कि बातचीत क्षेत्र में चल रहे संघर्ष और इसके व्यापक आर्थिक नतीजों पर केंद्रित थी, जिसमें दोनों पक्षों ने ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के जोखिमों पर भी चर्चा की।

यह कूटनीतिक सक्रियता ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, और वाशिंगटन तथा तेहरान की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Colombia Plane Crash: कोलंबियाई वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 से अधिक जवान थे सवार; कई लोगों के मारे जाने की आशंका

ट्रंप ने ईरान पर हमलों को टालने का किया एलान
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ईरान की ऊर्जा अवसंरचना पर नियोजित सैन्य हमलों को रोक दिया है। उन्होंने इस फैसले की वजह चल रही कूटनीतिक बातचीत को बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में दोनों पक्षों के बीच बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में, पश्चिम एशिया में हमारी शत्रुता के पूर्ण और संपूर्ण समाधान के संबंध में बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई है।" उन्होंने आगे कहा कि इस सप्ताह भर चर्चा जारी रहेगी।

ईरान ने बातचीत के अमेरिकी दावों को नकारा
हालांकि, तेहरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया। ईरान ने कहा कि हमारी अमेरिका से कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने अमेरिका पर वैश्विक बाजारों को प्रभावित करने और चल रहे संघर्ष से ध्यान हटाने के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran: 'तेल बाजार को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैला रहा अमेरिका', ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को नकारा

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करने के साथ अमेरिका और इस्राइल जिस दलदल में फंसे हैं, उससे निकलने के लिए फर्जी खबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ईरानी लोग हमलावरों को पूर्ण और पश्चातापपूर्ण सजा की मांग करते हैं। सभी ईरानी अधिकारी इस लक्ष्य को प्राप्त होने तक अपने सर्वोच्च नेता और लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें