विदेश मंत्री ने कहा, हम म्यांमार के साथ दो बड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओ पर काम कर रहे हैं। म्यांमार के उस हिस्से में विद्रोह की चुनौतियां हैं। हमें म्यामांर में पहुंच संबंधी समस्याओं के कारण समस्या है। म्यांमार में राजनीतिक स्थिति एक चुनौती है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्पाल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश और म्यांमार बाहरी पहुंच के संदर्भ में प्रासंगिक हैं। जयशंकर ने कहा, व्यापार व सीमा पार के अवसरों के लिए हम कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम समग्र व्यापार बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, हम म्यांमार के साथ दो बड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओ पर काम कर रहे हैं। म्यांमार के उस हिस्से में विद्रोह की चुनौतियां हैं। हमें म्यामांर में पहुंच संबंधी समस्याओं के कारण समस्या है। म्यांमार में राजनीतिक स्थिति एक चुनौती है।