फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: जयशंकर ने डेलावेयर के गवर्नर जॉन कार्नी से की मुलाकात, संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Wed, 22 Feb 2023 11:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेते हुए कहा, भारत की अग्रणी ताकत बनने की इच्छा संबंधों में उसके निवेश पर आधारित है। हमने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में इसी भावना से प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Twitter/Dr. S Jaishankar (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के डेलावेयर के गवर्नर जॉन कार्नी से मुलाकात की और गुजरात-डेलावेयर सिस्टर स्टेट संबंधों को मजबूत करने के बाद के प्रयासों की सराहना की। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, डेलावेयर के गवर्नर जॉन कार्नीडे से मिलकर खुशी हुई। हमारे मजबूत व्यापार, शिक्षा, तकनीक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा की। 2019 में गुजरात और अमेरिका के डेलावेयर स्टेट ने भारत-अमेरिका और गुजरात के बीच संबंध मजबूत करने के लिए एमओयू साइन किया था।

 

विज्ञापन

'लोगों के बीच संपर्कों ने बनाई संबंधों की मजबूत नींव'
जयशंकर ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेते हुए कहा, भारत की अग्रणी ताकत बनने की इच्छा संबंधों में उसके निवेश पर आधारित है। लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में इसी भावना से हमने प्रयास किए हैं। 

उन्होंने कहा, सरकार की इसमें एक अहम भूमिका है, लेकिन बिजनेस-टू-बिजनेस और लोगों के बीच संपर्कों द्वारा हमारे संबंधों की एक मजबूत नींव बनाई गई है। मोदी सरकार के लगातार उच्च स्तरीय दौरों और नए दूतावासों के उद्घाटन से इसे समझा जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें